पानीपत। वेलेंटाइन डे पर शनिवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने बहू लाओ-बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत की। हरियाणा में संगठन के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने ऐलान किया कि अगर कोई हिंदू लड़का मुस्लिम लड़की से शादी करता है तो उस कपल को एक लाख रुपए बतौर प्रोत्साहन राशि दिए जाएंगे। उन्होंने इसे हरियाणा में लव जेहाद की शुरुआत बताया। हरियाणा के हिसार में इसके तहत चार प्रेमी जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें एक मुस्लिम और एक ईसाई लड़की शामिल हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद इन चारों जोड़ों की शादी करवाई जाएगी।
नई दिल्ली स्थित हिन्दू महासभा मुख्यालय हिन्दू महासभा भवन और दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी अखिल भारत हिन्दू महासभा ने वैलेंटाइन डे मना रहे प्रेमी जोड़ों की शादी करवाई। कुछ मुस्लिम व ईसाई प्रेमियों का शुद्धिकरण कराकर हिन्दू धर्म में वापसी कराई गई। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक ने दावा किया है कि हमारा अभियान बहुत सफल रहा है और यह अभियान चलता रहेगा।
राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी ने दावा किया कि शनिवार को लगभग पांच दर्जन प्रेमी जोड़ों ने हिन्दू महासभा के आह्वान पर शादी की। कुछ मुस्लिम व ईसाई युवाओं की हिन्दू धर्म में वापसी भी कराई गई।
Blogger Comment
Facebook Comment